Patna: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर ओपी के एएसआई मुन्ना कुमार यादव को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

बेटे का नाम निकालने के एवज में मांगी रिश्वत

निगरानी से मिली जानकारी के मुताबिक परिवादी बबन पासवान ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि राजेपुर ओपी थाना (कांड संख्या-523/26) में परिवादी के पुत्र का नाम निकालने के एवज में राजेपुर ओपी के एएसआई मुन्ना कुमार यादव रिश्वत की मांग कर रहे हैं. ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात निगरानी थाना (कांड सं0-077/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावदल का गठन किया गया. धावदल कार्रवाई करते हुए एएसआई मुन्ना कुमार यादव को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मुजफ्फरपुर स्थित राजेपुर ओपी परिसर से गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed