Patna: पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने वाले आरोपी को पकड़ने में शामिल पुलिसकर्मी ने ही कोर्ट में गवाही वे दौरान पहचानने से इंकार कर दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया एसपी ने दो पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. इसमे सिपाही परमानंद रजक एवं रंजित कुमार का नाम शामिल है.
जानकारी के अनुसार बेतिया जिला व्यवहार न्यायालय के अभियोजन पदाधिकारियों एवं पुलिस अभियोजन शाखा के पदाधिकारियों के साथ त्वरित विचारण वाले लंबित कांडो की एसपी ने बीते गुरुवार को समीक्षा किया. समीक्षा के क्रम में प्रकाश में आया सिकटा थाना (कांड सं0-48/24) के साक्षी सिपाही परमानंद रजक एवं सिपाही रंजित कुमार की गवाही न्यायालय में सम्पन हुई. जिसमें दोनों साक्षीयों ने आरोपी की पहचान करने से इन्कार कर दिया. जबकि 12 अप्रैल को छपामारी टीम में दोनों सिपाही सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका गांव में सिकटा थाना (कांड सं०-151/23) के नामजद आरोपी शमीम आलम की गिरफ्तारी में शामिल था. पकड़े गए आरोपी पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी शमीम आलम को जबरन छुड़ाकर भगाया था. उस हमला में परमानंद रजक एवं रंजित कुमार को चोट लगी थी. दोनों सिपाही चश्मदीद गवाह होने के बावजूद भी आरोपी को पहचानने से इन्कार कर दिया. दोनो पॉकिसकर्मी के आरोपी के साथ मिलीभगत से इंकार नही किया जा सकता है. अपने कर्तव्य से बिमुख होकर अपना-अपना साक्ष्य न्यायालय में दिया है. उक्त अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण के आलोक में बेतिया एसपी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *