Ranchi: 18 दिन डिजिटल अरेस्ट रहे रिटायर्ड अधिकारी से 1.39 करोड़ की ठगी मामले में रांची साइबर क्राइम थाना पुलिस तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी में में शामिल एक आरोपी दुबई भागने के फिराक में था. हालांकि उससे पहले पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी में तेलंगना के हैदराबाद स्थित एतबार चौक के रहने वाले बी इशाक अहमद, अमेरपैथ के कुन्नापुल्ली सुब्रमण्या शर्मा और म8जोरम के ऐजवाल जिले के आर्म्ड वैंग थाना क्षेत्र के रहने वाले लालदुहसांगा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही 4 मोबाईल, 4 सिम, 5 एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, 3 चेकबुक, 1 पेनड्राईव, 1 आधार कार्ड, 1 वोटर कार्ड घटना से संबंधित Whatsapp Chat, Kunapali Impex Pvt. Ltd तथा अन्य के नाम से बना सील UAE Resident LD Card पुलिस ने बरामद किया है.
गिरफ्तार साईबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल कर ईडी अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर 1.39,70,000 रुपये की साईबर ठगी किया था.

दुबई से ऑपरेट हो रहा है गिरोह

सीआईडी के रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड सं० 50/25) दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के क्रम में प्राप्त तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर छापामारी कर तीनो आरोपी तेलंगाना एवं मिजोरम से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने Kunapali Impex Pvt. Ltd के नाम पर ICICI Bank A/C No 631205033949 में एक खाता खुलवाया था. उसी खाते में ठगे गए पैसे जमा कराया जाता था. ताकि धोखाधड़ी की रकम को अन्य खाता में हस्तातरण किया जा सके. केवल एक दिन में इस खातें में 1,72,94,100 रुपये क्रेडिट हुआ है. National Cybercrime Reporting Portal पर इस खाते से संबंधित विभिन्न राज्यों 15 शिकायतें दर्ज है. तथा यस बैंक खाता में 3 शिकायतें दर्ज है.
कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा की जाँच में खुलासा हुआ कि वह दुबई स्थित साईबर क्राईम सिंडिकेट के साथ करीबी तालमेल में काम कर रहा था. यह सिंडिकेट RAKBANK दुबई में खोले गये प्रॉपराईटरशिप फर्मों और बैंक खातों के माध्यम से काम करता था. साथ ही भारत स्थित बैंक खातों का इस्तेमाल रुपये को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *