Patna: गंडक कॉलोनी स्थित नाका नं-1 में पुलिस छापेमारी कर शराब पीते नाका प्रभारी दरोगा समेत 5 आरोपी को सारण के भगवानबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में भगवानबाजार थाना के नाका नम्बर-1 के प्रभारी एसआइ श्याम बिहारी पाण्डेय, होमगार्ड विराट राज आनंद, सारण जिले के टाउन थाना क्षेत्र के रोजा पश्चिम निवासी आशीष कु० मिश्रा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घेघटा निवासी पवन कु० नंदन, भगवानबाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार के रहने वाले अनिल कुमार का नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक सारण एसएसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी-सह-एसडीपीओ सदर-1 के साथ भगवानबाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी स्थित नाका नं0-01 में छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में नाका नं0-01 के प्रभारी एसआई श्याम बिहारी पाण्डेय, होमगार्ड विराट राज आनंद सहित अन्य तीन आरोपी को नाका-01 के रूम में शराब का पीते पकड़ा गया. ब्रेथ एनालाईजर से जाँच के क्रम शराब पीने की पुष्टि हुई. तथा मौके से 180 एमएल का दो बोतल अंग्रेजी शराब एवं छः ग्लास में शराब बरामद किया गया. जिस संबंध में भगवान बाजार थाना (कांड सं0-291/25) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
वही एसएसपी ने नाका-1 के प्रभारी बिहारी पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. एवं 7 दिनों के भीतर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. होमगार्ड विराट राज आनंद के विरूद्ध आजीवन ड्यूटी से वंचित करने के लिए गृहरक्षा वाहिनी वरीय समादेष्टा को प्रतिवेदन भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *