Ranchi: लातेहार जिले के भीमपांव जंगल से 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार का शव बरामद किया गया है. छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपांव जंगल के पास छोटू खरवार की आपसी रंजिश में हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के वाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रो है. इसके बाद हत्या के असली वजह का पता चल सकेगा. कुख्यात नक्सली छोटू खरवार पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित है. इलाके में छोटू खरवार माओवादियों का सबसे बड़ा लीडर था. छोटू खरवार के खिलाफ लातेहार समेत जिलों के विभिन्न थाना में दर्जनों नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं.  छोटू खरवार एनआईए का भी वांटेड था. जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से नक्सलियों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी. मंगलवार की रात समझौते के लिए नक्सली भीमपाव जंगल में इकट्ठा हुए थे. इसी बीच विवाद बढ़ गया और नक्सली एक-दूसरे से उलझ गए. इस दौरान एक माओवादी ने छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद शव को जंगल में छोड़कर अन्य नक्सली मौके पर से फरार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed