Patna: गिरफ्तार आऱोपी के निशानदेही पर छापेमारी में पुलिस पर थावे मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी ने फायरिंग कर दिया. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी है. जिसे हथियार समेत अन्य समान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मुठभेड़ में जख्मी अपराधी इजमामूल आलम मोतिहारी जिले के अरेराज थाना क्षेत्र के राजेपुर लौरिया का रहने वाला है. मौके पर से एक देशी कट्टा, एक गोली, एक खोखा और चोरी की गई मुकुट का कई टुकड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
गोपालगंज एसपी ने बताया कि 17-18 की रात थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर में मां के कई सारे गहने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस संदर्भ में थावे थाना (कांड सं0 294/25) में मामला दर्ज किया गया. सारण क्षेत्र के डीआईजी मामले के त्वरित उद्भेदन का निर्देश दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज एसपी के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर ग्राम इटवा पुल के पास से 23 दिसंबर को यूपी के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर निवासी दीपक राय उर्फ दिपयांशु को गिरफ्तार किया. दीपक राय के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर छापेमारी के क्रम में शनिवार की सुबह एसआईटी को सूचना मिली कि दीपक राय के गैंग का एक सदस्य ग्राम रिखई टोला में आया हुआ है और उसके पास से कुछ सामान भी बरामद हो सकता है. सूचना पर एसआईटी टीम ग्राम रिखई टोला में छापेमारी किया गया जिसमें पुलिस को देखकर एक संदिग्ध फायरिंग करने लगा. पुलिस टीम चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया. जिसमें संदिग्ध इजमामूल आलम के बाएं पैर में गोली लगी. जख्मी इजमामूल आलम गोपालगंज सदर अस्पताल लाया गया. इजमामूल आलम से पूछताछ के क्रम में घटना के बारे में जानकारी दिया है. साथ ही चोरी की गई आभूषण के बँटवारे और आभूषण के संभावित जगहों के बारे में भी बताया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एफएसएल टीम घटनास्थल का जाँच किया. इजमामूल आलम की गिरफ्तारी और आभूषणों की बरामदगी में मोतिहारी पुलिस के पकड़ीदयाल एसडीपीओ और भोजपुर जिले के शाहपुर थाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. जिसके लिए गोपालगंज पुलिस दोनो को धन्यवाद ज्ञापन करती है. साथ ही रितेश कुमार साईबर सुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया है.
