Ranchi: गढ़वा के विशुनपुरा बाजार स्थित ज्वेलर्स समेत दो दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी को विशुनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के निशानदेही पर नगद समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया निवासी गिरफ्तार आरोपी मुदुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल के निशानदेही पर 22,500 रूपये नगद, एक जोड़ा कान का टॉप, लॉकेट और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई की रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. अज्ञात चोर ने छत का सीट काटकर दुकान में प्रवेश कर के दुकान में रखे 37,000 रूपये, ज्वेलरी, चोरी कर लिया. इस संबंध में विशुनपुरा थाना (काण्ड सं0-14/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए नगर उंटारी अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम गुप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर मुदुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल को पूछताछ के लिए लाया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर 22,500 रूपये, एक जोड़ा कान का टॉप, एक ऊँ लिखा सोने का लॉकेट एवं एक की-पैड मोबाईल बरामद किया गया. शेष रूपये खर्च होने एवं नशे में होने के कारण कहीं गिर जाने की बात बतलाई गई है. इसके अलावे रमना थाना क्षेत्र स्थित बाजार से नवम्बर माह में एक दुकान से 50,000 रूपये चोरी करने की बात भी स्वीकार किया है. इस संदर्भ में रमना थाना (काण्ड सं0-112/25) में मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed