Patna: दरभंगा जिला के मनिगाछी थाने में तैनात महिला सिपाही  खुशबू कुमारी को कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई दरभंगा एसएसपी द्वारा ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है.

औचक निरीक्षण में पकड़ी गई चूक

मिली जानकारी के अनुसार, गत 15 सितंबर की रात्रि ग्रामीण एसपी द्वारा मनिगाछी थाने का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान रात्रि संतरी ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही खुशबू कुमारी बिना किसी हथियार के ड्यूटी करते हुए पाई गईं. ड्यूटी के दौरान बिना हथियार पाए जाने पर जब ग्रामीण एसपी ने उनसे पूछताछ की, तो महिला सिपाही द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. सुरक्षा मानकों और अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसपी ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. ग्रामीण एसपी की अनुशंसा पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला सिपाही खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ‘पुलिस केंद्र, दरभंगा’ निर्धारित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed