Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले के धातकीडीह में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके 25 वर्षीय बेटे अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू, ईंट और उसके खून लगे कपड़े जब्त किए हैं. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया.

मृतक अशोक नायक की पत्नी पार्वती नायक (48) ने अपने बेटे अर्जुन नायक के विरुद्ध पति की हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था. इस आधार पर सरायकेला थाना के सीनी ओपी (कांड संख्या 107/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की. टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में आरोपी अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल खून लगा चाकू और ईंट बरामद किए गए. इसके अलावा आरोपी का खून लगा कपड़ा भी जब्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *