Patna: बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 के मद्देनजर मतपेटियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर मुजफ्फरपुर में दो महिला सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. एमआईटी कॉलेज स्थित वज्रगृह में औचक निरीक्षण के दौरान दोनों महिला सिपाही बिना किसी अधिकृत अवकाश या पूर्व अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है.

औचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिलीं गायब

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 को देखते हुए एमआईटी कॉलेज स्थित वज्रगृह में मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसी क्रम में डीएसपी रक्षित, पुलिस केंद्र, ने सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महिला सिपाही लिलम कुमारी और महिला सिपाही प्रीति कुमारी अपने निर्धारित गार्ड ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाई गईं. चुनाव जैसी संवेदनशील ड्यूटी से बिना सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रहना वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही है. इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई. अनुशंसा के आलोक में मुजफ्फरपुर एसएसपी ने महिला सिपाही लिलम कुमारी और महिला सिपाही प्रीति कुमारी को निलंबित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *