Patna: खगड़िया के श्यामघरारी से दो हथियार-गोली के साथ तस्कर को अमौसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अमौसी थाना क्षेत्र के श्यामघरारी निवासी गिरफ्तार तस्कर नरेश पासवान के पास से दो देशी कट्टा और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया एसपी के दिशा-निर्देशानुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में अमौसी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर श्यामघरारी सें 2 देशी कट्टा, 2 गोली के साथ नरेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में अमौसी थाना (कांड संख्या 185/25) में मामला दर्ज किया गया है.
