Ranchi: कोडरमा के मिरर चेक पोस्ट पर शराब लोड स्कोडा कार को पुलिस जप्त किया है. बिहार में खपाने ले जा रहे आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफतार आरोपी राजू प्रसाद रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया चुटिया का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से स्कोडा कार (JH05AP 6363) और विभिन्न ब्रांड के 809 बोतल शराब बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्येश्य से झारखंड-बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अवैध अंग्रजी शराब लोड वाहन मेघातरी चेक पोस्ट से होकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला है. सूचना पर कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेंकिग की जाने लगी. जिस क्रम में संदिग्ध स्कोडा (JH05AP 6363) को रोका गया. तलाशी करने पर विभिन्न ब्रांड का 809 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया है.
