Patna: शिवहर जिले के श्रीपुर में झार-फूक करने वाले भगत स्व0 अच्छेलाल राय की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. एसआईटी की संयुक्त टीम ने मामले 4 प्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है॥ मामले में कुल 10 लोग नामजद हैं. गिरफ्तार आरोपी में सुबोध साह, भिखारी साह, रौशन कुमार और प्रितम कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी शिवहर थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड नं0-07 का रहने वाला है. अन्य 6 फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

शिवहर एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदिका पार्वती देवी पति स्व0 अच्छेलाल राय ने शिवहर थाना में आवेदन दिया था. उनके आवेदन के आधार पर शिवहर थाना (कांड संख्या 383/26) में मामला दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि मामले के आरोपी सुबोध साह की पत्नी बीमार थी. इलाज के लिए वह मृतक अच्छेलाल राय के पास गई थी, जो झार-फूक का काम करते थे. इसी दौरान मृतक द्वारा सुबोध साह की पत्नी के साथ संदिग्ध व्यवहार किया गया था. इसी विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवहर एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी टीम ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *