Ranchi: अगर आपका मोबाइल गुम हो गया है तो घबराइए मत. झारखंड पुलिस CEIR पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों तक पहुंचाने का काम कर रही है. मंगलवार को झारखंड पुलिस ने राज्य भर में कुल 817 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाए.

किस जिले में कितने फोन मिले

पुलिस मुख्यालय के अनुसार सबसे ज्यादा बरामदगी सिमडेगा में 128 और साहेबगंज में 106 मोबाइल की हुई. वहीं रांची से 100, बोकारो से 78 और रामगढ़ से 59 फोन लोगों को वापस मिले. वही गुमला-24, लोहरदगा-14, खूंटी-53, जमशेदपुर-28, चाईबासा-33, सरायकेला-04, गढ़वा-57, लातेहार-24, धनबाद-29, हजारीबाग-07, चतरा-18, गोड्डा-18, जामताड़ा-37, साहेबगंज-106 मोबाइल असली मालिको को सौंपे है.

CEIR पोर्टल से मिल रही मदद

झारखंड पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल को ट्रेस कर लगातार लोगों को सौंपा जा रहा है. मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी है. इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान की भरपाई हुई है बल्कि पुलिस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है.
पुलिस ने कहा है कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि अधिक से अधिक गुम मोबाइल को ट्रेस कर लोगों तक पहुंचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *