Ranchi: सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने अपने ही पद और भरोसे की आड़ में स्कूल की ही 10 वर्षीय छात्रा (अपनी नतीनी) को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी शिक्षक लंबे समय से डरा-धमकाकर मासूम के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

जान से मारने की देता था धमकी

पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, केरसई थाना क्षेत्र की रहने वाली वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जोलेन कुजूर द्वारा उनकी 10 वर्षीय नतीनी (जो उसी विद्यालय की छात्रा है) के साथ लंबे समय से जबरन दुष्कर्म किया जा रहा था. आरोपी ने मासूम को यह धमकी भी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा. परिजनों की शिकायत पर केरसई थाना (कांड संख्या-26/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देशानुसार केरसई थाना की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक जोलेन कुजूर को धर दबोचा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed