Patna: मधेपुरा पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए हथियार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. विधवा मां से अवैध संबंध के वजह से दो भाईयो ने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. मृतक रिश्ते में आरोपी का चाचा है. गिरफ्तार आरोपी में गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर वार्ड नं.-9 के रहने वाले प्रिस कुमार, उसका भाई गुड्डू कुमार और सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कौशलपट्टी वार्ड नं.-8 के रहने वाले मनीष कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, एक सिक्सर और चार गोली पुलिस ने बरामद कियाहै.
बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए मधेपुर एसपी ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के निकट 25 नवंबर को कुछ अज्ञात अपराधियों ने रविन्द्र शर्मा को ताबड़तोड़ 14 गोली मारकर जख्मी कर दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. इस संदर्भ में मृतक की चुन्नी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गम्हरिया थाना (कांड सं0-274/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए मधेपुरा एसपी ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एक विशेष टीम का गठन किया गया. मामले का सफल उद्भेदन और आऱोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती थी. गठित टीम मामले के उद्भेदन के लिए तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सुचना के आधार छापेमारी में जुटी थी. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मृतक के भतीजा गुड्डू कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया. को आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक रविन्द्र शर्मा का इनकी विधवा माता के साथ अवैध संबंध था. बारबार मना करने के बावजूद मृतक मान नहीं रहा था और समाज में काफी बदनामी हो रही थी. तब अपने भाई प्रिंस कुमार और मनीष कुमार के साथ मिलकर रविन्द्र शर्मा का हत्या करने का साजिश रचा. घटना के दिन प्रिंस कुमार लाईन काम किया था. 25 नवंबर को तीनों मिलकर सिंहपुर हनुमान मंदिर के पास ताबड़तोड़ गोली फायर कर 14 गोली मारकर रविन्द्र शर्मा की हत्या कर देने की बात स्वीकार किया गुड्डू कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया. प्रिंस के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. मनीष कुमार के पास से हथियार गोली बरामद किया गया. इस संदर्भ में गम्हरिया थाना (कांड संख्या-281/2025) दर्ज किया गया है.
