Ranchi: गढ़वा पुलिस ने बाजार समिति के सामने मोबाईल दुकान हुए चोरी का खुलासा करते हुए सात आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शामिल सलमान खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में मेराल थाना क्षेत्र के विकताम निवासी इंदु अंसारी उर्फ सलमान खान, गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा आर के पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले पदुमलाल, उसका भाई अनुज चन्द्रवंशी, छतरपुर निवासी उमेश कुमार विन्द, बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी निवासी शमशाद अंसारी, डंडई थाना क्षेत्र के करके निवासी इसराक अंसारी और पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मगरदाहा निवासी सफीक अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 35 चोरी का मोबाईल, चार बाईक, एक टेम्पू, बैट्री और हथौड़ा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की रात गढ़वा थाना क्षेत्र के उंचरी गांव स्थित बाजार समिति के सामने मोबाईल दुकान से अज्ञात चोरो ने दुकान के पिछले हिस्से के दिवाल को फोड़ कर वारदात को अंजाम दिया था. दुकान से 40 हजार का 3 नया फोन, 3 लाख का 30 पीस पुराना फोन और 2.50 लाख के रिफर्विस फोन के साथ दुकान में रखे 1,50,000 रूपये नगद की चोरी कर ली गई. इस संबंध में सईद अंसारी के आवेदन पर गढ़वा थाना (कांड सं0-339/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया. छापामारी टीम मामले के उदभेदन के लिये तकनीकी तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानो पर छापामारी में जुटी थी. इसी क्रम मे जानकारी मिली कि चोरी के मोबाईल में से एक मोबाईल का उपयोग किया जा रहा है. जिसे ग्राम चेतना से बरामद किया गया. मोबाईल देने वाले बस स्टैड में चाय गुमटी चलाने वाला पदुम लाल ने पूछताछ में बताया कि इनका टेम्पू चलाने वाला ग्राम विकताम (मेराल) का रहने वाला इंदु अंसारी इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इंदु अंसारी को गिरफ्तार करते हुए 2 मोबाईल बरामद किया गया. इंदू अंसारी ने पुलिस को बताया कि चोरी कर लाये गये बाकी मोबाईल इन्होने पदुम लाल के छोटे भाई अनुज को दिया है. इसके बाद अनुज गिरफ्तार किया गया. अनुज के निशानदेही पर इनके घर से विभिन्न कंपनी के 35 मोबाईल बरामद किया गया एवं साथ घटना में प्रयुक्त टेम्पू (JH03AK0951) को भी बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में इंदु अंसारी ने बताया कि इन्होने ग्राम बिरबंधा सोनपुरवा, रमकण्डा रोड, डालटेनगंज (चैनपुर) के तरफ से चार बाईक की चोरी की है. जिसमे से एक बाईक उमेश कुमार बिन्द से बेचा, एक बाईक को अपने पास एवं अन्य दो बाईक एवं आईफोन शमशाद अंसारी को दिया है. शमशाद अंसारी ने एक बाईक करके (डंडई) के इसराक अंसारी के 7,000 रू० मे एवं ग्राम मगरदाहा चैनपुर मे सफीक अंसारी को 45,00 में बेचा है. शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर ग्राम करके से इसराक अंसारी के घर से तथा पलामू जिला के चैनपुर थाना के मगरदाहा गाँव से चोरी का बाईक सफीक अंसारी के घर से बरामद किया गया. इंदु अंसारी एवं अनुज के द्वारा ग्राम पचफेडी से ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी की गई थी जिसे अनुज के घर से बरामद किया गया.
