Patna: सहरसा पुलिस ने चाकु मारकर जख्मी कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला तीन आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी में राजीव कुमार, संजीत कुमार उर्फ मंजेस औऱ अंकुश कुमार का नाम शामिल है. तीनों आरोपी सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो मोबाईल औऱ लूटा गया बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सहरसा एसपी ने बताया कि 23 जनवरी को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पुलिया के पास मो० समीम खान को अज्ञात अपराधियों ने चाकु मार कर जख्मी कर दिया. तथा बाईक लूट लिया. जिस संबंध में समीम खान के आवेदन के आधार पर सोनवर्षा कचहरी थाना (कांड सं0-12/2026) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर तीनों अपराधी को लूट की बाईक के साथ कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम से गिरफ्तार किया गया है. अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed