Ranchi: लातेहार के बरियातु इलाके से चोरी की 17 बाईक पुलिस ने विभिन्न गांव से बरामद किया है. वही बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल गुमला जेल में बंद है. आरोपी गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र से बाईक चोरी कर बरियातु इलाके में खपा देता था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों से बाईक की चोरी कर बारियातु थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों को गुमराह कर फर्जी कागजात देने की बात बोलकर प्रलोभन देकर सीधे-सादे ग्रामीणों को चोरी का बाईक बेचा दिया जाता था. इस संबंध में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कौआखाप के रहने वाले साजिद अंसारी एवं रांची के खलारी थाना क्षेत्र के ककराईगढ़ा के रहने वाले रोहित कुमार के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी बारियातु थाना (कांड सं030/26) में दर्ज किया गया. बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए बारियातु थाना क्षेत्र के कई गांवों में सघन छापामारी एवं सूचना किया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपी से खरीदा गया बाईक समेत 17 बाईख को थाना में सुपुर्द किया गया. इस संबंध में सघन जाँच एवं छापामारी जारी है. प्राथमिकी अभियुक्त साजिद अंसारी और रोहित कुमार को घाघरा थाना (कांड सं0-23/26) में दर्ज मामले गिरफ्तार कर मण्डल कारा गुमला में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed