Patna: कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने को गंभीरता से लेते बक्सर एसपी ने 42 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की है. विभिन्न थाना और शाखाओं में तैनात 42 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियो के विरुद्ध लापरवाही पर बक्सर एसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा मांगे गऐ काण्ड दैनिकी एवं संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नही कराए जाने तथा न्यायालय कार्यो के निष्पादन में लापरवाही बरते जाने को गंभीरता से लेते हुए बक्सर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं में कार्यरत अभी तक कुल 42 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा न्यायालय संबंधी कार्यो में लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है. उक्त मामलो को गंभीर मानते हुए बक्सर एसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांगा है. संबंधित पुलिस पदाधिकारियों भीतर अपना जवाब समर्पित एसपी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित पदाधिकारीयों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कि जाएगी.
