Saharsha: 25 हजार का इनामी अपराधी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार इनामी अपराधी अभिषेक कुमार सदर थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड नं0-07 का रहने वाला है. अभिषेक कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सदर औऱ बिहरा थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
सहरसा एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुख्यात एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के 25,000 का इनामी एवं सदर थाना (कांड सं0-1283/25) एवं बिहरा थाना (कांड सं0-232/25) में दर्ज मामले के वांछित अपराधी अभिषेक कुमार को बागीचा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी अपराधिक घटनाओं का अंजाम देकर अवैध नशीली मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध अकुत संपति अर्जित किया है. आऱोपी के विरूद्ध बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जप्ती का प्रस्ताव भेजा जा रहा है.
