Ranchi: सिमडेगा जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एसपी ने चार इंस्पेक्टर और एक एसआई का तबादला किया है. इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार रामानुज कुमार वर्मा को सिमडेगा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, वर्तमान प्रभारी थाना प्रभारी मानव मयंक को ओड़गा ओपी में पदस्थापित किया गया है.

तबादला सूची के अनुसार इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा को कुरडेग अंचल से स्थानांतरित कर सिमडेगा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, इंस्पेक्टर बासुदेव टोप्पो को पुलिस केंद्र सिमडेगा से कुरडेग अंचल भेजा गया है. इंस्पेक्टर आनंद तिग्गा को पुलिस केंद्र सिमडेगा से स्थानांतरित कर प्रभारी कोर्ट सुरक्षा बनाया गया है. इंस्पेक्टर करमिला सांगा को पुलिस केंद्र से प्रभारी पीसीआर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, एसआई मानव मयंक, जो सिमडेगा थाना के प्रभारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर कनीय अवर निरीक्षक के पद पर ओड़गा ओपी भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed