Ranchi: हत्यारोपी बेटा को दुमका के गोपीकान्दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने डायन के शक में घटना को अंजाम दिया था. गोपीकान्दर थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी आरोपी रामजन हेम्ब्रम के निशानदेही पर चाकू पुलिस ने बरामद किया है. रामजन हेम्ब्रम 28 अक्टूबर की रात 12 बजे माँ मुनी सोरेन को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, इलाज के दौरान 31 अक्टूबर को दुमका स्थित फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीफुल्ह हेम्ब्रम के फर्दबयान के आधार पर गोपीकान्दर थाना (काण्ड सं० 34/2025) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में रामजन हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया.
