Saharsha: सहरसा के वीर कुंवर सिंह चौक पर टोटो चालक उलझे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो दानापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चोरी का खुलासा किया. बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नं-9 के रहने वाले आरोपी मो० अकबर के पास से 31,000 रुपया नगद, मोबाईल, मांगटीका, नथिया, नथिया, मंगलसुत्र, नकमुनी और नथुनी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संध्या गस्ती के क्रम में वीर कुंवर सिंह चौक के पास एक व्यक्ति टोटो चालक से किसी बात को लेकर उलझ रहा था. संदेह के आधार पर मो अकबर को थाना लाया गया. कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास चोरी का जेवर, मोबाईल एवं रूपया है. जो कुछ दिन पहले दानापुर रेलवे स्टेशन पर पटना की ओर से आने वाली ट्रेन मे चोरी किए थे. जिसे पुलिस बरामद किया. इस संबंध मे सदर थाना (कांड सं0-1310/25) में मामला दर्ज किया गया है.
