Ranchi: जामताड़ा के ब्लॉक रोड स्थित घर में छापेमारी कर पुलिस एक साईबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड के रहने वाले गिरफ्तार आऱोपी बासुदेव दास के पास से 10 मोबाईल, 8 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड और 1 वोटर आईडी पुलिस ने बरामद किया है.  आरोपी एक्सिस बैंक एवं अन्य बैंकों के केवाईसी अपडेट करने एवं रेन्वल  कराने की बात बताकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी लेकर साईबर ठगी की घटना को अंजाम देता था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना प्रभारी के नेतृत्व में ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला कृष्णकुंज बासुदेव दास के घर में छापामारी कर आरोपी को साईबर अपराध करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना (कांड संख्या 73/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed