Ranchi: पिठौरिया में 02 जून को दिनदहाड़े हुई फायरिंग का रांची पुलिस ने 5 दिन में खुलासा कर दिया है. 2022 में भतीजे की हत्या के आरोपी अफसर अंसारी ने गवाही रोकने के लिए चाचा फिरोज अंसारी पर गोली चलाई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी अफसर अंसारी और बाइक चला रहे शोएब अंसारी उर्फ नुनुवा को गिरफ्तार कर लिया. दोनो आरोपी पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर लोडेड पिस्टल और पल्सर (JH01EJ-0872) बरामद किया है. पूछताछ में दोनों ने पिठौरिया और कांके थाना क्षेत्र में कई चोरी  की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार किया है.

02 जून शाम 6 बजे हुई थी फायरिंग

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि मदनपुर कोकदोरो के रहने वाले फिरोज अंसारी को लक्षित कर बाइक सवार अफसर अंसारी और शोएब अंसारी ने जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इस संबंध में पिठौरिया थाना (कांड संख्या-63/26) में मामला दर्ज किया गया. रांची एसएसपी के निर्देश पर वरीय डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित हुआ. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शोएब अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस दबिश के बाद अफसर अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई.

भतीजे की हत्या का था बदला

जांच में खुलासा हुआ कि अफसर अंसारी ने 2022 में फिरोज के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस संदर्भ में पिठौरिया थाना (कांड संख्या-169/22) में मामला दर्ज है. उस केस में अफसर जमानत पर बाहर था और उसका पिता इदूल अंसारी जेल में है. अफसर लगातार फिरोज को गवाही न देने की धमकी दे रहा था. फिरोज के गवाही देने पर अड़ा रहने के कारण उस पर फायरिंग की गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed