Ranchi: ट्रक में लोड रुई के आड़ में फ़ॉर सेल चंडीगढ़ ओनली 803 कार्टून शराब पटना पहुंचे से पहले रांची में पकड़ा गया है. वही चालक व खलासी को पकड़ा गया है. चालक को मोबाइल पर लोकेशन और रास्ते मे पुलिस व सेल्स टैक्स ऑफिसर के चेकिंग की जानकारी दी जा रही थी. गिरफ्तार आरोपी में राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सनावड़ा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन चौधरी और चौहटन थाना क्षेत्र के कापराऊ निवासी जगदीश कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 803 कार्टून Mc Dowells No. 1, 4 मोबाइल, 20 बोरा रूई व 1 रॉउटर पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि गुमला की ओर से एक 14 चक्का ट्रक (UP63AT-6332) में शराब लोड करके NH-43 गुमला राँची मेन रोड से राँची की ओर आ रही है. सूचना बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना क्षेत्र के ग्राम-असरो भारत पेट्रोल पम्प के पास NH-43 गुमला राँची मेन रोड पर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग लगाया गया. थोड़ी ही देर में एक 14 चक्का ट्रक वहाँ पर आया जिसे रोका गया. ट्रक के चालक एवं खलासी से ट्रक में क्या है, पुछने पर बताया गया कि हमलोगों को पता नहीं है. चालक से ट्रक खोलकर सामान दिखाने बोला गया तो बताया कि ट्रक में विदेशी शराब भरा हुआ है. जिसे प्लास्टिक के बोरे में रुई से छिपाकर रखा हुआ है. आरोपी ने बताया कि मोबाईल नम्बर 9351128520 पर मोबाइल नं0 8302999260 से फोन आया कि कैम्पी रोड पानीपत ब्रिज के पास ट्रक (UP63AT-6332) में शराब लदा हुआ है, ट्रक को झारखण्ड राँची पार करके हजारीबाग जाने वाले रोड में किसी ढाबे पर रोक कर खड़े करने के लिए बोला गया. और वहाँ से कोई दूसरा चालक ट्रक को वहाँ से बिहार पटना में सप्लाई करना था. कैम्पी रोड पानीपत ब्रिज के पास जाकर ट्रक रिसिव कर लिया. उक्त मोबाईल नं० 8302999260 के व्यक्ति फोन पर रास्ता और लोकेशन बताया रहा था. और पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर द्वारा रास्ते में चेकिंग से संबंधित जानकारी दे रहा था. ट्रक को खोला गया तो रूई से भरा प्लास्टिक बोरा हटाने पर विदेशी शराब बरामद किया गया. सभी शराब के बोतल पर फ़ॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed