Ranchi:  जमशेदपुर जिले के बर्मामाइन्स बाजार के पास शुनसान जगह पर बाइक सवार 2 लुटेरों ने चापड़ दिखाकर स्कूटी सवार से लूटपाट की. बर्मामाइन्स थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 1 नाबालिग को निरुद्ध किया है. गिरफ्तार अपराधी निहाल खन्नी गोलमुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार जयसवाल ने थाना में आवेदन दिया कि वह बर्मामाइन्स बाजार जा रहे थे तभी बाइक सवार 2 अपराधकर्मियों ने उनकी स्कूटी रोकी और चापड़ दिखाकर डराकर पर्स एवं मोबाइल छीन लिया. इस दौरान अपराधी भागने के क्रम में बर्मामाइन्स बाजार में स्कूटी सहित गिर पड़े, जिससे घटना में प्रयुक्त 2 चापड़ एवं छीना गया मोबाइल भी गिर गया. अपराधी स्कूटी और मोबाइल छोड़कर भाग गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी, मोबाइल एवं 2 चापड़ को जप्त किया. अनुसंधान के क्रम में 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया और 1 नाबालिग को निरुद्ध किया गया. निरुद्ध नाबालिग गोलमुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला, जिस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं. इस संबंध में बर्मामाइन्स थाना (कांड सं0-38/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed