Ranchi: अलीपुर जेल में बंद आस्तिक पलिवार के कहने पर व्यवसायी से रंगदारी लेने पहुंचे गुर्गा धनबाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी शाहिल शर्मा हीरापुर स्थित प्रोफेसर कालोनी का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक पिस्टल, सात गोली, मोबाईल और बाइक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति अवैध हथियार लेकर लोहारबरवा बाजार की ओर जा रहा है. सूचना एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल खुदिया नदी पुल के आगे एन्टी क्राईम चेकिंग लगाया. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी को खदेड कर पकड़ा गया. आरोपी अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि ये आस्तिक पलिवार गिरोह के सक्रिय सदस्य है. देवघर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंगा लेन के रहने वाले आस्तिक पलिवार उर्फ शशि उर्फ गुड्डू पलिवार पूर्व में बिहार, झारखण्ड एवं बंगाल में रंगदारी, लूट इत्यादि को अंजाम दे चुका है. वर्तमान में अलीपुर, पश्चिम बंगला जेल में बंद है. उसी के द्वारा धनबाद में व्यापारियों से रंगदारी मांगने एवं गोली चलाकर डराने-धमकाने का काम करने के लिए मुझे पिस्तौल एवं गोली उपलब्ध कराया गया. जिसे मैं लेकर जा रहा था और रास्ते में ही मुझे पुलिस ने पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed