Ranchi: शराब पीने के दौरान दोस्तों के साथ हुए लड़ाई-झगड़ा का बदला लेने के लिए हथियार लेकर निकले आरोपी को जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ओलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड-05 के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी अवधेश कुमार यादव के पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह करीब 03:30 बजे एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि ओलीडीह ओपी के शांकोसाई रोड़ नं0-05 स्थित टावर मैदान में एक संदिग्ध हथियार लेकर धुम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास में है. सूचना पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कियां गया. छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकोसाई रोड नं0-05 स्थित टावर मैदान को चारों ओर से घेराबंदी कर संदिग्ध अवधेश कुमार यादव को दबोच लिया. तलासी लेने पर आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. पुछताछ के क्रम आरोपी ने बताया कि 18 अप्रैल को को संध्या में शराब पीने के क्रम में इनका इनके दोस्तों को साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था उसी का बदला लेने के लिए ये अपने घर से हथियार लेकर निकले थे. इस संबंध ओलीडीह ओपी (काण्ड सं0-90/26) में मामला दर्ज किया गया है.
