Patna: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी में विक्की कुमार, रिंशु कुमार, छोटु कुमार सिंह उर्फ बजरंगी सिंह और पुनकेश बैठा का नाम शामिल है. सभी आरोपी कुचायकोट थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस मौके पर से 4 देशी कट्टा, 2 अर्धनिर्मित देशी कट्टा, 2 देशी कट्टा का अर्धनिर्मित बॉडी, 1 टूटा एयर गन, 7 गोली, 2 मिसफायर गोली, 5 खोखा, 1 हेक्सा ब्लेड, 1 हथौडा, 1 गोल रेती, 17 बैरल, 1 बेल्डिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 हवा देने वाला भाथि, 98 स्प्रींग, 16 ड्रील बीट, 2 ग्रेन्डर मशीन, 4 रेती, 1 पिलाश, 3 छेनी, 5 टोकन, 1 पेचकस, 2 कटींग व्हील, 1 ग्रांडींग व्हील और 1 स्केल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार कुचायकोट थाना पुलिस को बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वायरल एक वीडियो मिला. वीडियो के सत्यापन के आधार पर विक्की कुमार व रिशु कुमार को गिरफ्तार किया गया. वही आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी कट्टा एवं एक गोली पुलिस ने बरामद किया.
आरोपी के पुछताछ के क्रम में मिले इनपुट पर पुलिस छोटू सिंह उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया. बजरंगी के निशानदेही पर पुनकेश बैठा के घर छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. जिसमें 2 देशी कट्टा, 6 गोली, 2 अर्धनिर्मित देशी कट्टा, 17 बैरल, 2 बॉडी, ड्रिल मशीन, 2 ग्रेन्डर मशीन, कट्टा बनाने में प्रयोग होने वाला 98 स्प्रिंग एवं अन्य सामान बरामद हुआ. वही आरोपी पुनकेश बैठा को पकड़ा गया. छोटु कुमार सिंह उर्फ बजरंगी सिंह चोरी के आरोप में एवं पुनकेश बैठा आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व में जेल जा चुका है.
