Patna: होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त रुख अपनाया है. बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ड्यूटी से गायब रहने वाले 37 प्रशिक्षु सिपाहियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार होली के मद्देनजर मोतिहारी बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं की विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्ति की गई थी. 2 मार्च को उपस्थिति जांच के दौरान 37 प्रशिक्षु सिपाही ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, कुछ थाना में योगदान तक नहीं दिया. होली जैसे संवेदनशील पर्व पर यह कृत्य उनकी कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता एवं वरीय पदाधिकारी के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है. लापरवाह सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया. एवं विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है.
इन पुलिसकर्मियों को किया गया है निलंबित
घोडासहन थाना में तैनात रितिक राज, रामाशंकर कुमार, रविरंजन कुमार, विष्णु कुमार
झरोखर थाना में तैनात मुकेश कुमार चौधरी, अमित कुमार
कुंडवाचैनपुर थाना में तैनात आदित्य नारायण
मुफस्सिल थाना में तैनात इंद्रदेव पांडेय, अमनोल पाठक, रॉकी कुमार, आनंद कुमार, मोहम्मद वसीम अंसारी
बीजधरी थाना में तैनात रोहित गुप्ता
हरसिद्धी थाना में तैनात सुदीप कुमार
हरपुर थाना में तैनात प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार
पहाड़पुर थाना में तैनात गुलशन कुमार सिंह, सोनु कुमार
पचपकड़ी थाना में तैनात प्रदीप कुमार, सनोज कुमार, जयशंकर कुमार
राजेपुर थाना में तैनात मोनु कुमार
संग्रामपुर थाना में तैनात अभिषेक राज
दरपा थाना में तैनात विपुल कुमार गुप्ता
छौड़ादानों थाना में तैनात संतोष कुमार
नकरदेई थाना में तैनात अमरजीत कुमार, आयुष कुमार, कुंदन कुमार
आदापुर थाना में तैनात गुंजन कुमार, सुरज कुमार, गणपत कुमार, सक्षम कुमार
गोविंदगंज थाना में तैनात शिवम कुमार, दिग्विजय सिंह, प्रदुम कुमार
लखौरा थाना में तैनात राहुल कुमार
