Ranchi: चाइबासा जिले के टोकलो थाना एवं दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम करते हुए 30 आईईडी बरामद किया है. नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए 2-2 किग्रा का 30 आईईडी लगा रखा था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी को गुप्त आसूचना मिली कि भाकपा माओवादी द्वारा टोकलो थाना एवं दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. इसी सूचना पर एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान टोकलो थाना एवं दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 2-2 किग्रा का 30 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed