Ranch: चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षाबलो के साथ मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है. गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी के पास नकस्ली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. नक्सली संगठन के सदस्यों के ईलाके में जमा होने के गुप्त सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी.
वही मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान बोकारो के चतरोपट्टी थाना क्षेत्र के ढ़ोडी गांव का रहने वाला अमित हांसदा उर्फ आपटन माझी के रुप में की गई है. अमित हांसदा पर 10 लाख का इनाम घोषित था. पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
