Ranchi: लोहरदगा पुलिस ने हत्या के एक जघन्य मामले का सिर्फ 7 घंटे के अंदर खुलासा कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अरमान खान और मो० सहवाज अहमद उर्फ राज का नाम शामिल है. दोनो आरोपी लोहरदगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर हेक्सा फ्रेम ब्लेड सहित और शव के टुकड़े ले जाने में प्रयुक्त स्कूटी (JH-08K1173) पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतक आपस में दोस्त थे. घटना के दिन शराब पीने के दौरान विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 4 जुलाई की रात्रि को मो० सहवाज उर्फ राज के दुर्गाबाड़ी लेन स्थित घर में हुसैन अंसारी को पीट-पीट कर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने की नियत से हेक्सा ब्लेड (फ्रेम सहित) से शव के टुकड़े-टुकड़े कर ओयना टोंगरी स्थित पानी से भरे खदान में एवं जंगल झाड़ी में फेंक दिया.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए लोहरदगा एसपी ने बताया कि बीते सोमवार को दोपहर करीब 01:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ओयना टोंगरी बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोरे में एक व्यक्ति का शव है. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया. सत्यापन के क्रम में खदान के पानी में एक बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. शव के दोनों पैर जांघ से कटे हुए और सिर कटा हुआ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया. पहचान हेतु शव का फोटो मीडिया एवं लोकल न्यूज चैनल को उपलब्ध कराया गया. बरामद शव की पहचान लोहरदगा थाना क्षेत्र के हुसैन अंसारी के रूप में हुई. मृतक के पिता के फर्दबयान पर लोहरदगा थाना (काण्ड सं0-94/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम सूचना संकलन एवं लगातार छापामारी कर मामले का उद्भेदन करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *