Ranchi: 3 वर्षीय बच्चे के हत्या का खुलासा करते हुए गढ़वा के बरडीहा थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. अंधविश्वास के शक में जहर खिलाकर हत्या किया गया था. गिरफ्तार आरोपी में बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा निवासी ललन उरॉव और उसका पुत्र विशाल उराँव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर शव के लगभग 5 मीटर की दूरी से जूट का बोरा, सलफास लिखा हुआ दो पर्ची, एक पुडिया में भूरा रंग का गंधयुक्त पाऊडर, 4. सलफास लिखा हुआ प्लास्टिक का पुड़िया और एक प्लास्टिक का बोरा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को मीरा देवी ने 3 वर्षीय अपने पुत्र अनुराग उरॉव का गुमशुदगी के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया. जिसके आधार पर बरडीहा थाना (कांड सं0- 10/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गढ़वा एसपी के निर्देश पर टीम गठित किया गया. 25 फरवरी को अनुराग उरांव का शव घर के उत्तर दिशा में करीब 100 मीटर की दूरी पर राहर के खेत से मिला. गुप्त सूचना तथा परिजनों के संदेह पर अनुसंधान के क्रम में उसी गाँव के ललन उराँव और उसके पुत्र विशाल उराँव से पूछताछ किया गया. पूछताछ के क्रम में पिता एवं पुत्र ने बच्चे की हत्या करने बात स्वीकार किया और बताया कि बीते महीने 4 जनवरी को मेरी पत्नी शोभा देवी की मृत्यु बीमारी से हो गया. जिसमें मुझे शक था कि मृतक की मां मीरा देवी के डायन भूत करने से मौत हुई है. जिसका बदला लेने के लिए मैं तथा मेरा बेटा विशाल उरॉव ने मीरा देवी के पुत्र अनुराग उरॉव को 23 फरवरी को संध्या करीब 4:30 बजे खेलने के क्रम में मिट्टी वाले घर में ले जाकर जहर खिलाकर मार दिया तथा उसी दिन भोर में करीब 03 बजे के आस पास उस मृत बच्चे को बोरा में डाल कर पास के राहर के खेत में फेंक दिया. आऱोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त समान बरामद किया गया.
