Patna: मुंगेर पुलिस ने अवैध रूप से सरकारी केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. चौक बाजार के पास सड़क किनारे केबल काटते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से 17 कुदाल, 18 गैता, 4 फीट वाले 22 पीस केबल, स्कूटी, बाईक, टोटो और 6 मोबाईल जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में मुंगेर जिले के कॉलोज गंगासर के पास रहने वाले सदानन्द यादव, अररिया जिले के जोकी थाना क्षेत्र के जोकी हटिया के रहने वाले मो0 कयुम, मो0 नजीमुद्दीन, बाधामारा के रहने वाले मो0 आदीब, पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी निवासी मो0 आफताब और महलगांव थाना क्षेत्र के जोगिंदर के रहने वाले मो0 रकीब का नाम शामिल है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार उमर और मो0 मोकिम द्वारा दिहाड़ी मजदूरी पर बुलाया गया था. केबल में लगे तांबे के तार को काटकर कबाड़ में बेचने की योजना थी.

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चौक बाजार के पास कुछ लोग सड़क किनारे खुदाई कर पूर्व से बिछाई गई सरकारी केबल को काटकर चोरी कर रहे हैं. सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां 20-25 मजदूर कुदाल और गैता लेकर खुदाई करते पाए गए. पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, भाग रहे आरोपी में 6 लोगों को पकड़ लिया गया. इस संबंध में कोतवाली थाना (कांड संख्या 166/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed