Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 4 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें धनबाद जिले क सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह रिवरसाइड मार्केट के रहने वाले आनंद कुमार सिंह, धनबाद थाना क्षेत्र के डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट के रहने वाले दीपक कुमार, राजगंज थाना क्षेत्र के झड़कीडो के रहने वाले विजय कुमार तिवारी और बोकारो जिले के दुग्दा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी के रहने वाले उमेश कुमार राय का नाम शामिल है.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL 2023 परीक्षा में अनियमितता की शिकायत के बाद सीआईडी ने जांच शुरू की थी. जांच के क्रम में उपरोक्त 4 अभ्यर्थियों की संलिप्तता पाई गई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.
