Patna: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल रेलवे फाटक मनी एक्सचेंज का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी सोनु कुमार मोतिहारी जिले के हरैया थाना क्षेत्र के तुमरिया टोला का रहने वाला है. मौके पर से 43,45,900 भारतीय रूपया, 2,38,700 नेपाली रूपया और रूपया गिनती करने वाला मशीन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिला कि रेलवे फाटक रक्सौल के पास अवैध रूप से मनी एक्सचेन्ज कारोबार बृहत रूप से किया जा रहा है. सूचना रक्सौल थाना पुलिस टीम एसएसपी के साथ संयुक्त रूप से छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान रेलवे फाटक स्थित दुकान से 43,45,900 भारतीय रूपया, 2,38,700 नेपाली रूपया व रूपया गिनती करने वाला मशीन बरामद किया गया. साथ ही सोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया.
