Ranchi: सिमडेगा के रास्ते बिहार के सासाराम टेम्पू से गांजा ले रहे नाबालिग गुमला के पालकोट थाना पुलिस ने टांगरा चौक दबोच लिया. मौके पर से दो सौ नगद, मोबाइल, टेम्पु (BRO3PA 3998) और 25 पैकेट गांजा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा के रास्ते दो लड़के टेम्पु में गांजा लेकर बिहार के सासाराम जा रहे हैं. सूचना पर पालकोट थाना पुलिस दलबल के साथ टांगरा चौक के समीप मुख्य मार्ग पर वाहन चेंकिग लगाया. इसी क्रम में बिहार नम्बर का टेम्पु टांगरा चौक की तरफ आते दिखा जिसे पुलिस रोकने का प्रयास किया गया तो टेम्पु चालक के बगल में बैठा एक लड़का पुलिस को देखते ही टेम्पु से उतर कर भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु वह जंगल झाड़ी का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग गया. हालांकि नाबालिग चालक को पकड़ा गया. इस संदर्भ में पालकोट थाना (कांड संख्या 21/2025) मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *