Ranchi: रामगढ़ और हजारीबाग जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के ग्राम एके कोलियरी, दतो में अवैध रूप से चल रही हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है. वर्तमान में भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के एके कोलियरी दतो में रहता है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर से 3 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्टल, 9 मैगजीन, फायरिंग पिन, लॉक पिन, ट्रिगर सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए. इसके अलावा ड्रिल मशीन, ग्रेस कटर, वेल्डिंग मशीन, रेलवे पटरी के टुकड़े, टूल बॉक्स, 2 मोबाइल और एक्टिवा-5G स्कूटी भी जब्त की गई है.

मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ समय से अवैध रूप से हथियार बनाकर अपराधियों को सप्लाई कर रहे थे. इस संबंध में पतरातु (भुरकुंडा ओपी) थाना (काण्ड संख्या-165/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगालने के लिए पतरातु एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *