Patna: गया पुलिस ने दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मो0 रेहान बांकेबाजार थाना क्षेत्र के का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि आरोपी रेहान मोमो दुकान चलाता था. नाबालिग युवतियों को फ्री में मोमोज खिलाकर और उसे फंसा कर दुर्व्यवहार और युवतियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल करात था. पुलिस जांच में अबतक छः युवतियों के विडियों सामने आये है. आरोपी लड़कियों को फंसा कर शारीरिक संबंध कर वीडियो वायरल करता था.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून को एक वादी ने लिखित आवेदन दिया कि उनकी नाबालिक बहन के साथ मो0 रेहान ने दुष्कर्म किया. इसके बाद रेहान ने लड़की का अश्लील फोटो और दूसरी लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वो लोगों को दिखाता था. वादी के आवेदन के आधार पर बॉकेबाजार थाना (कांड संख्या-127/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के आदेश पर एसडीपीओ शेरघाटी-01 के नेतृत्व में विशेष टीम बनी. विशेष टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के बाद लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस के दबाव में आरोपी मो0 रेहान पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. गठित टीम ने वहां से उसे गिरफ्तार कर बॉकेबाजार थाना लाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *