Patna: मधुबनी पुलिस ने ट्रेक्टर चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र भुइधारा के रहने वाले मो० नसीम, अनमोल कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र बखरीबुजुर्ग के रहने वाले मो० फूलों उर्फ फूल हसन औऱ यूपी वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र कोर्टी के रहने वाले शुभम सिंह का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी की ट्रेक्टर पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को टाउन थाना को एक आवेदन दिया गया कि मेरा एक ट्रेक्टर शॉकिंग मशीन के साथ 11 नम्बर रेलवे गुमटी के पास से किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया है. आवेदन के आधार पर टाउन थाना (कांड सं०-619/25) में मामला दर्ज किया. वही सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में ट्रेक्टर को बरामद करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तारी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *