Ranchi: कोडरमा के सतगावां स्थित नासरगंज चौक के पास शराब लोड स्कार्पियों को पुलिस जब्त किया है. वही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी चालक सानिध प्रभाकर बिहार के पटना जिले क गोपालपुर चम्पतचक थाना क्षेत्र के ईलाहीबाग का रहने वाला है. मौके पर से स्कार्पिया (BRO1HR 9698) 646 बोतल बीयर, 36 बोतल विदेशी शराब और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
कोडरमा एसपी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरूध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विगत रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां की ओर से बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया. इसी बीच एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन (BRO1HR 9698) काफी तेजी में आयी, जिसे रूकने का ईशारा करने पर चालक वाहन को दायें बायें कर भगाने का प्रयास किया, किंतु पुलिस स्लाईडर से मार्ग अवरूद्ध कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में सतगावां थाना (कांड सं0 43/26) में मामला दर्ज किया गया है.
