Ranchi: जांच के नाम पर खर्चा पानी मांगने वाले बालीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी को धनबाद एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी एएसआई मो याकुब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार रांची स्थित एसीबी के मुख्यालय में लिखित शिकायत किया गया था. जिसमें परिवादी ने वर्ष 2009 में बिक्री विलेख द्वारा बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर क्षेत्र जमीन खरीदे थे. बालीडीह थाना प्रभारी को 11 मई को पत्र दिये थे और अपने जमीन लूट और धमकी के इस प्रकरण में चास एसडीओ, बोकारो एसपी और उपायुक्त से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र देकर गुहार लगाये थे. इस मामले की जांच के लिए बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो० याकूब अंसारी को दिया गया. जमीन पर जाने एवं जांच के लिए खर्चा पानी के लिए 5,000 रू० रिश्वत की मांग किया गया. परिवादी के आवेदन में वर्णित तथ्यों का सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा परिवादी से 5,000 रूपया की मांग की गई. इसके बाद (काण्ड सं0-04/26) मामला दर्ज कर धावादल गठित करते हुए मंगलवार को एसीबी कार्रवाई करते हुए एएसआई मो० याकुब अंसारी को परिवादी से 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए नया मोड़ के समक्ष अजय कुमार के फल दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *