Ranchi: रेल कर्मचारी से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को जामताड़ा के मिहिजाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हथियार दिखाकर रेलकर्मी से मोबाइल, पर्स आदि लूट ली थी. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली, दो मोबाईल, बाईक (JH21R-8697), क्षतिग्रस्त बैग, चाकु समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी ने बताया कि 3-4 मई की रात करीब 12.30 बजे ढ़ेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास बाईक सवाक तीन अज्ञात अपराधी चाकु और हथियार का भय दिखाकर रेलवे कर्मचारी मो० इरफान अंसारी का मोबाईल, पर्स आदि लूट कर फरार हो गया. इस संदर्भ में मिहिजाम थाना (कांड सं0-28/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्‌भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी टीम को सूचना मिली कि उक्त कांड के अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम शहरडाल में इकट्ठा होकर योजना बना रहे है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम ग्राम शहरडाल गाँव में छापामारी करते हुए एक विधि विवादित किशोर (नाबालिग) को उसके घर से पीछे से एक लोडेड देशी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया. इस संदर्भ में मिहिजाम थाना (कांड संख्या 34/26) में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि 3-4 मई को ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति से चाकू का भय दिखाकर तीन आदमी मिलकर बैग, नगदी एवं मोबाईल छिनतई किये थे. साथ ही अपने स्वीकारोक्ति में बंगाल के चित्तरंजन, फतेहपुर थाना क्षेत्र में 11 मई को चितरंजन नॉर्थ से एक महिला का मोबाईल एवं पर्स छिनतई करने की बात स्वीकार किया. दोनो घटना में छिनतई किये हुए मोबाईल संजीव मोहली के निशानदेही पर उनके घर से बरामद किया गया है एवं लूटे गये बैग को सुखे तालाब में जला दिया गया है. जिसका जला हुआ अवशेष बरामद किया गया है. साथ ही संजीव मोहली द्वारा लूट में प्रयोग किये गये अपाची बाईक (JH21R-8697) बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *