Ranchi: सोशल मीडिया को आतंक फैलाने का हथियार बनाने वाले आरोपी को महिला मित्र के साथ कोडरमा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनके पास से देशी पिस्टल, बुलेटप्रूफ जैकेट और जंगल में ट्रेनिंग के वीडियो मिले हैं. झारखंड एटीएस से सूचना मिली थी कि अरसद महफूज और शाहीन परवीन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम का उपयोग करके देश के नौजवानों को देश विरोधी विचारो से भड़का रहा है एवं ब्रेनवाश कर रहा है. सूचना के बाद कोडरमा एसपी के निर्देश पर सतगावां थाना पुलिस ने माधोपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस ने अरसद महफूज और महिला मित्र शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को गिरफ्तार किया. अरसद के कमरे से पुलिस ने 1 एंड्रॉयड फोन, 1 रेडमी टैब, 1 चाकू, 1 ट्राईपोड, 1 देशी पिस्टल और 1 बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद किया. दोनों पर सतगावा थाना (कांड संख्या 61/26) में मामला दर्ज किया गया है.
पाकिस्तान से था कनेक्शन
छानबीन में पता चला कि दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए युवाओं को भड़काते थे. उक्त अकाउंट्स पर भड़काऊ ऑडियो एवं विडियो क्लिप्स का इस्तेमाल करके जिहाद के समर्थन में कई आपत्तिजनक पोस्ट पाया गया, इसके अलावा यह भी उजागर हुआ कि उक्त आरोपी कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप्स का सक्रिय सदस्य है जिनमें कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी जुड़े हुए हैं और सक्रिय रूप से काम कर रहे है. इन्स्टाग्राम पोस्टों में उग्रवादी व जिहादी मानसिकता से प्रेरित कई अन्य सामग्रियां भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. इनके मोबाइल फोन से नजदीकी जंगल में सैन्य-शैली की ट्रेनिंग लेते हुए वीडियो एवं फोटो भी बरामद हुए, जो बरामद सामग्री, सोशल मीडिया पोस्ट्स और ट्रेनिंग वीडियोज इस बात का स्पष्ट और पुख्ता प्रमाण हैं कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जो कि समाज एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत गंभीर चुनौती एवं सीधा खतरा है. सबसे खतरनाक – मोबाइल में जंगल में सैन्य-शैली की ट्रेनिंग के वीडियो भी थे. आरोपी युवक ने पुछताछ के क्रम में यह भी बताया कि इनके गाँव की एक लडकी शाहीन प्रवीण उर्फ मुस्कान जो इनकी महिला मित्र एवं इनका हरेक गतिविधि की सहयोगी है, उसके द्वारा भी ऐसे कार्य किया जा रहा है. शाहीन परवीन के पास से भी मोबाईल, विडियो कैमरा आदि बरामद किया गया. जिसमें भी कई आपत्तिजनक कंटेन्ट पाया गया.
