Ranchi: जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है. इसके तहत पांच एसआई का तबादला किया गया है, जबकि एक पुलिस पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बदलाव के तहत कोलेबिरा थाना, ओड़गा ओपी और बांसजोर ओपी में नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं.

कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित एसआई देवीदास मुर्मू को कोलेबिरा थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पीसीआर सिमडेगा के प्रभारी एसआई रमेश कुमार झा को ओड़गा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एसआई अमरनाथ कुमार सोनी, जो कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें बांसजोर ओपी प्रभारी बनाया गया है. बांसजोर ओपी प्रभारी एसआई दीपेश कुमार को कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. इसी तरह, ओड़गा ओपी प्रभारी एसआई मुरताज अंसारी को कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. एसआई विकास कुमार महतो, जो वर्तमान में सिमडेगा में यातायात प्रभारी हैं, उन्हें अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त पीसीआर सिमडेगा का भी प्रभार सौंपा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed