Ranchi: कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी दक्षता से सर्विलांस सेल ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विषेश अभियान “विश्वास” के तहत आम नागरिकों के खोए हुए मोबाईल फोन को टेक्निकल सेल द्वारा आधुनिक तकनीकी अनुसंधान, मोबाईल ट्रैकिंग एवं डेटा विश्लेषण के माध्यमों से 101 मोबाईल फोन बरामद किया गया. बरामद कुल मोबाईल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30,00,000 रूपये होगी. बरामद सभी 101 मोबाईल फोन का सत्यापन करने के उपरांत उसके वास्तविक मालिकों को एसपी ने लौटाया. अपने खोए हुए मोबाईल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाईल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed