Ranchi: जमशेदपुर जिले के मानगो स्थित सिन्नेचर बिल्डिंग के पास से फिरौती के लिए अपहरण की वारदात को अंजाम देने में शामिल पांच अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा बस्ती के रहने वाले नितेश गोप, आकाश प्रधान, मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले देवाशीष गोप, गोड बस्ती के रहने वाले शैलेश गोप और सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक के नजदीक रहने वाला शिवा गौड का नाम शामिल है. आरोपी के पास से बोलेरो (T0126JH2403 A) और आईफोन समेत 6 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विजय कुमार ओझा ने लिखित आवेदन दिया गया कि रात्रि करीब 3.00 बजे डिमना मानगो रोड में सिगनेचर बिल्डिंग के पास एक बिना न० प्लेट का सफेद रंग का बोलेरो में पाँच लड़के आये और 10 लाख रुपये का फिरोती का माँग करने लगा, फिरौती नही देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर अपहरण कर अपने साथ सिनियर सुपरवाईजर एवं असिस्टेंट मेनेजर को अपने गाडी में लेकर भाग गया. आवेदन का सत्यापन करते हुए मानगो (ओलीडीह) थाना (कांड सं0-112/26) में मामला दर्ज किया गया. पटमदा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए सिनियर सुपरवाईजर एवं असिस्टेंट मैनेजर को सकुशल बरामद किया गया. वही घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed